फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को बंधक बना किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को बंधक बना किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- वार्ता असफल होने पर दोनो गेटों पर लगाया ताला
फोटो- 43 पी
फतेहपुर (बाराबंकी)। किसानों की मांगें न पूरी होने से आक्रोशित किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वार्ता में जब अधिकारियों से बात नहीं बनी तो कार्यकर्ताओं ने तहसील के दोनों गेटों पर ताला लगा कर अधिकारियों को बंधक बना लिया। इस दौरान अधिकारियों से कई चरणों में वार्ता की लेकिन बात नहीं बन। करीब सात घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एकबार फिर एसडीएम, तहसीलदार व सीओ से हुई वार्ता और मिले आश्वासन के बाद जाकर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सात सितंबर को ज्ञापन देते हुए14 सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग की थी। जिसमें कहा गया कि लेखपाल और तहसीलदार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए वरासत का निस्तारण मौके पर जाकर किए जाने, क्षेत्र की तालाब, खलिहान, घूर गड्ढा आदि की सुरक्षित जमीनों को खाली कराए जाने, छुट्टा घूम रहे आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाये जाने की व्यवस्था करने तथा 72 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलाने, माइनरों की सफाई समय से पूरी कराने आदि की मांग की गई थी। लेकिन मांगे पूरी नहीं होने पर सोमवार को किसानों ने तहसील का घेराव कर धरना शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह ने बताया कि किसान इन भ्रष्ट अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर है। देर शाम तक चले प्रदर्शन में जब किसानों की नहीं सुनी गई तो तहसील के दोनों गेटों पर कार्यकर्ताओं ने ताला लगा कर एसडीएम, तहसीलदार समेत कई कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इस दौरान एसडीएम राम नारायण यादव, तहसीलदार श्रद्धा चौधरी, सीओ अरविंद वर्मा से किसान यूनियन के नेताओं ने वार्ता की और जायज मांगों का शीघ्र ही निराकरण किए जाने के आश्वासन के बाद किसानों ने गेट का ताला खोला तब जाकर अधिकारी और कर्मचारी तहसील से बाहर निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें