फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित, लखनऊ हाईवे पर रात में पांच घंटे परिवर्तित रहेगा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

डायवर्जन से 40 किलोमीटर
अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी
क्रासर
- लखनऊ हाईवे पर आज रात से पांच घंटे परिवर्तित रहेगा मार्ग

- आउटर रिंग रोड पर बने पुल पर रखे जाने है गार्डर
- पुलिस ने नहीं दी मार्ग परिवर्तन को हरी झंडी : निदेशक

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। इंदिरा नहर के पास बने आउटर रिंग रोड के पुल पर मंगलवार की रात गार्डर रखे जाने हैं। इसको लेकर 10 जुलाई तक रात 12 बजे से सुबह 5 पांच बजे तक मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा। इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें पूर्वांचल की ओर से आने वाले यात्रियों को होगी जिन्हें करीब 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। पुलिस ने डायवर्जन काम भी शुरू कर दिया है। लेकिन एनएचआई निदेशक का कहना है कि पुलिस ने मार्ग परिवर्तन के प्लान को हरी झंडी नहीं दी है इसलिए कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
आम आदमी को जाम के झाम से बचाने के लिए आउटर रिंग रोड का निर्माण इंदिरा नहर के पास कराया जा रहा है। यहां पर लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर नहर पर पुल बनाए गए हैं। इन पर गार्डर रखने का कार्य किया जाना है यह कार्य दस जुलाई तक रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक किया जाना है।
विज्ञापन

बाक्स-
किया गया रूट परिवर्तन
टीएसआई वीरपाल सिंह का कहना है कि मार्ग परिवर्तन का कार्य शुरू कर दिया गया है। लखनऊ जाने के लिए फैजाबाद और बहराइच की ओर से आने वाले वाहन रात में देवा माती और कुर्सी होकर भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही लखनऊ से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आ रहे हैं। मंगलवार की रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक हाईवे पर पूरी तरह से आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान शहर समेत अन्य जगहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी जिससे राहगीरों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बाक्स-
पूर्वांचल के यात्रियों की मुसीबत
हाईवे पर मार्ग बंद किए जाने से इधर से गुजरने वाले यात्रियों को 35 से 45 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी क्योंकि यह वाहन देवा तिराहे से ही रोक दिए जाएंगे। ऐसे में यदि देवा माती, चिनहट होकर यह वाहन लखनऊ जाते हैं तो लगभग 35 किमी की दूरी अतिरिक्त तय करनी होगी। इसके अलावा यदि यह वाहन कुर्सी होकर लखनऊ जाएंगे तो करीब 45 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करने होगी। इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, नेपाल, रुपैडिहा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, गोरखपुर आदि जिलों के यात्रियों को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें