फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के बाद भी आवास पर जमे छह दरोगा के घरों की बिजली कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले के बाद भी आवास पर जमे छह दरोगाओं के घरों की बिजली कटी
विज्ञापन

- एसपी के आदेश पर की गई कार्रवाई
बाराबंकी। वर्षो पहले गैर जिला तबादला होने के बाद भी पुलिस लाइन के आवास में जमे छह दरोगाओं के घरों की बिजली काट दी गई है। एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आवासों में करीब 50 आवास में ऐसे दरोगा व सिपाहियों के परिवार रह रहे है जो वर्षो पहले गैर जिले में तबादले हो चुके हैं। जबकि यहां आने वाले पुलिस कर्मी आवास पाने के लिए दर दर भटक रहे हैं। एसपी अनिल कुमार सिंह ने गैर जिला तबादला होने वाले पुलिस कर्मियों को आवास खाली करने का आदेश दिया था लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद रविवार को सीओ सदर राजेश यादव, प्रतिसार निरीक्षक बालकृष्ण ने पावर कॉरपोरेशन की टीम के साथ छह दरोगाओं के घर जाकर उनका बिजली कनेक्शन कटवा दिया है। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बाद भी यह लोग आवास नहीं छोड़ रहे हैं जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। इस बात से पुलिस लाइन में जमे गैर जिलों में नौकरी करने वाले दरोगा व सिपाहियों के परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें