फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, आगजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, आगजनी
विज्ञापन

हरख (बाराबंकी)। जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छप्पर में आग लगाकर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। पुलिस के पहुंचने पर विवाद शांत हो सका। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के तेलिया कुंड गांव में राम लखन, नेकराम व रामस्वरूप की पट्टे की जमीन पर बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य कर रहे थे। तभी विपक्षी ननकऊ, गंगा प्रसाद, जगदंबा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर निर्माण कार्य को रुकवाने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों के अनुसार इसके बाद विपक्षी जनों ने पहले अपने घर के छप्पर में आग लगा दिया और बाद में राम लखन के घर का छप्पर जला दिया। बताते है कि दोनों पक्ष भारतीय किसान यूनियन से जुड़े हुए हैं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराके थाने ले आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें