फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 हजार लोग पाबंद, 93 भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसके तहत अब तक जिले के समस्त थानों की पुलिस ने 19 हजार लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही 169 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए 93 अपराधी जेल भेजे जा चुके हैं। इन दिनों पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके, इसके लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके तहत अभी तक की गई कार्रवाई में करीब 19 हजार लोगों को पाबंद किया गया है। करीब साढ़े बारह हजार लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ ही 243 आरोपी पकड़कर जेल भेजे गए हैं। इसके अलावा 466 लोगों पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई हुई है। 60 अपराधियों को जिला बदर किया गया है।
एसपी ने बताया कि जिले में 1460 हिस्ट्रीशीटर हैं, उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं 25 लापता हिस्ट्रीशीटरों को भी तलाशने का काम किया गया है। इसके अलावा 40 हिस्ट्रीशीटर जेल भेजे जा चुके हैं। चुनाव को लेकर शस्त्र लाइसेंस जमा करवाने का काम भी पुलिस कर रही है। एसपी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति ने पंचायत चुनाव में माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अपराधी कोई भी हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इसे लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें