फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 185 मिमी हुई बारिश से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी व उमस से राहत

Mon, 04 Aug 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 एसपी आवास जाने वाले मार्ग पर भरा बारिश का पानी।
विज्ञापन
बाराबंकी। दिनभर हुई बारिश से रविवार को जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं, बारिश ने किसानों के चेहरों पर चमक ला दी है। जो किसान धान की रोपाई नहीं कर पाए थे, उन्होंने रोपाई का कार्य तेज कर दिया है। सूखने के कगार पर पहुंची फसल के लिए यह बारिश किसी अमृत से कम नहीं है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 97 प्रतिशत और हवाएं छह किमी की रफ्तार से चलीं। जिले में करीब 185 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ जब सुबह से लेकर शाम तक बारिश हुई। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब साढ़े बारह बजे बारिश कुछ कम हुई और इसके बाद शाम तक रिमझिम होती रही। इससे मौसम पूरी तरह से बदल गया और गर्मी व उमस से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली।
उधर, किसानों का कहना है कि बारिश से धान की फसल को काफी फायदा होगा। किसानों को इसी तरह की बारिश का काफी समय से इंतजार था। पानी के अभाव में सूख रहे खेत पूरी तरह से पानी से भर गए हैं। जिला कृषि अधिकारी राजितराम का कहना है कि धान की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभदायक है।
विज्ञापन


कई स्थानों पर हुआ जलभराव
बारिश की वजह से पैसार नाके के निकट शहर के अंदर से गुजरे हाईवे के दोनों ओर पानी भर गया। इसके अलावा ऑडिटोरियम और स्टेडियम मेंं भी जल निकासी ने होने के कारण पानी भर गया। शहर के लखपेड़ाबाग, आनंद विहार और बालविहार में भी जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें