फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1819 ग्राम पंचायतों का ब्योरा होगा ऑनलाइन

Mon, 18 Jan 2016 11:58 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व ग्राम पंचायतों का पूरा विवरण ऑनलाइन किया जाना है। इसके लिए प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से इस बाबत पत्र जारी करते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए ग्राम पंचायतों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जिले में राजस्व ग्राम पंचायतों की संख्या 1819 है। इनका पूरा ब्यौरा जुटाया जा रहा है। बतातें चले कि मुख्य सचिव आलोक रंजन के आदेश के बाद प्रमुख सचिव राज प्रताप सिंह ने अपने पत्र संख्या 3 जनवरी 2016 में सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि इन ग्राम पंचायतों का विवरण एक प्रारूप पर 5 फरवरी 2016 तक हर हाल में शासन को उपलब्ध करा दिया जाए।

शासन से मिले आदेश के बाद जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए निर्धारित समय में इन ग्राम पंचायतों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसका एक प्रारूप भी सभी खंड विकास अधिकारियों को भेजा गया है जिससे शासन के आदेश का निर्धारित समय में अनुपालन किया जा सके। ग्राम पंचायतों का विवरण ऑनलाइन किए जाने का उद्देश्य है कि इससे जुड़ी एक ऑनलाइन सांख्यिकी पत्रिका बनाई जाएगी जिसका पूरा विवरण नेट पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें