फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस का इंजन फेल

Mon, 18 Jan 2016 11:51 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर आई फरक्का एक्सप्र्रेस का इंजन फेल हो गया। इसी बीच पीछे से आई वन एलबी पैसेंजर का इंजन जोड़ कर करीब पौन घंटे बाद फरक्का एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इस दौरान पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। दो घंटे बाद मालगाड़ी के इंजन को जोड़ कर पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान यात्री हलकान रहे।
विज्ञापन


बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:20 बजे आने वाली फरक्का एक्सप्रेस डाउन देरी से करीब 12:30 बजे स्टेशन पर पहुंची लेकिन इसी बीच उसका इंजन फेल हो गया। जिससे ट्रेन करीब पौन घंटे तक खड़ी रही। इसी बीच लखनऊ की ओर से आई वन एलबी पैसेजर ट्रेन के इंजन को फरक्का एक्सप्रेस में जोड़ कर उसे रवाना किया गया। इस दौरान वन एलबी पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। दो घंटे बाद लखनऊ से मालगाड़ी के इंजन को मंगा कर पैसेंजर ट्रेन को भी वाराणसी के लिए रवाना किया गया। दोनों ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से यात्री हलकान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें