फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 101 ने छोडी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ की परीक्षा के दूसरे दिन 101 छात्र अनुपस्थित रहे। तीन केंद्रों पर संस्कृत विद्यालय के चार छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा को नकल विहीन कराने के एक केंद्र पर सचल दल प्रभारी ने बैठकर परीक्षा कराई तो जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


लखपेड़ाबाग स्थित दयानंद एंग्लोवैदिक माध्यमिक विद्यालय, यूनियन इंटर कॉलेज व श्री विद्युत परिलोधेश्वर संस्कृत महाविद्यालय लोधौर महादेवा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दूसरे दिन की परीक्षा में सुबह की पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष की अनिवार्य संस्कृत काव्य की परीक्षा में 233 छात्रों में 44 व उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के संस्कृत व्याकरण की परीक्षा में 129 में से 14 छात्र अनुपस्थित रहे।

दूसरी पाली में पूर्व मध्यमा तृतीय वर्ष के अनिवार्य संस्कृत व्याकरण की परीक्षा में 152 छात्रों में से 13, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष की अनिवार्य संस्कृत काव्य विषय की परीक्षा 147 में से 27 तथा प्रथमा द्वितीय वर्ष की काव्य में 12 में से तीन छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


श्री विद्युत परिलोधेश्वर संस्कृत महाविद्यालय लोधौरा महादेवा में दोनों पालियों की परीक्षा में पूरे समय सचल दल की प्रभारी डॉ. पूनम सिंह मौजूद रहीं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार ने डीएबी कॉलेज के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरे दिन की दोनों पाली की परीक्षा में 101 छात्र तीनों परीक्षा केंद्र पर अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें