फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू नहीं सिर्फ वेतन उठाते हैं सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन नगर पंचायत सिद्धौर में इसका कोई भी असर दिखाई नहीं दे रहा है। सफाई कर्मी आते ही नहीं हैं जिससे नालियां चोक पड़ी हैं और गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। इतना ही नहीं सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत की उदासीनता के चलते सफाईकर्मी न तो सफाई करने आते हैं और न ही कूड़े की उठान करते हैैं। कभी कभार सफाई की औपचारिकता मात्र ही निभाई जाती है। कूड़ेदान टूटे होने के चलते लोग अपने घरों का कूड़ा सड़कों पर डाल रहे हैं।

इसके अलावा पूरे मक्का, नयापुरवा व दक्षिणी अंसारी वार्ड का भी यही हाल है। नगर पंचायत में 30 से अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती होने के बाद भी सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


नगर पंचायत हटिया वार्ड में लगवाए गए कूड़ेदान टूटे पड़े हैं। कूड़ेदान में नीचे की पेंदी गायब है। ऐसे में लोग अपने घरों का कूड़ा सड़कों पर ही डालने को विवश हैं। यहां तैनात सफाई कर्मी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाते हैं जिसके चलते सड़कों पर कूड़े का ढेर लग जाता है।

नगर पंचायत सिद्धौर के अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मियों को नियमित कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि सफाई कर्मी सफाई नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हटिया वार्ड में लगे कूड़ेदान टूटे पड़े हैं इसकी जानकारी नहीं थी। यदि कूड़ेदान बेकार हैं तो वहां दूसरे कूड़ेदान की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें