फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने ओवरब्रिज का किया उद्घाटन,अधिकारियों ने कहा उन्हें जानकारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सासंद प्रियंका सिंह रावत ने रविवार को समर्थकों के साथ पहुंचकर गोंडा-बहराइच मार्ग पर बने ओवरब्रिज का फीता काटकर लोकार्पण कर दिया। उद्घाटन के समय कोई विधायक और जिला प्रशासन व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के मौके पर न होने से इसकी चर्चा होती रही।
विज्ञापन


उधर अधिकारियों ने बताया कि पुल के लोकार्पण के संबंध में उन्हें कोई आदेश नहीं मिले हैं। आवागमन बाधित न हो इसके लिए पुल को औपचारिक रूप से शुरू किया गया था। भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत रविवार को पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा, पूर्व नपाप चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, दिनेश वैश्य, विनीत वर्मा, अमर जीत श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्रा समेत कई कार्यकर्ताओं के साथ नवीनमंडी स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंच गई।

उन्होंने फीता काटकर पुल का लोकार्पण किया। इससे पूर्व तहसील दिवस में सांसद ने पुल का लोकार्पण किए बगैर शुरु कराने को लेकर राजमार्ग निर्माण अधिकारियों पर जमकर बरसीं थीं। इस पर अधिकारियों ने पूरे मामले से अवगत कराते हुए आवागमन प्रभावित न हो इसलिए शासन से अनुमति लेकर पुल शुरू करने की बात कहकर अपनी सफाई पेश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें