फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही आत्महत्या मामले की सीओ सदर करेंगे विवेचना

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिपाही आत्महत्या मामले
विज्ञापन

की अब सीओ सदर करेंगे जांच
क्रासर
- इंस्पेक्टर और मुंशी पर दर्ज है मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात महिला सिपाही मोनिका की आत्महत्या के मामले में दर्ज मुकदमें की विवेचना शहर कोतवाल से लेकर अब सीओ सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बताते चले कि बताते चले कि हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात महिला सिपाही मोनिका ने बीते 30 सितंबर की रात किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सिपाही द्वारा लिखा गया सोसाइड नोट सामने आने के बाद शहर कोतवाली में हैदरगढ़ कोतवाल रहे परशुराम ओझा व थाने के मुंशी रुखसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की विवेचना कर रहे शहर कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि उनके द्वारा हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात महिला सिपाहियों के बयान दर्ज किए गए है। इस बीच विवेचक व आरोपी के एक बैच का होने पर उठे सवाल को लेकर एसपी वीपी श्रीवास्तव ने मामले की विवेचना सीओ सदर को सौंप दी है। एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि महिला सिपाही के परिवारीजन अभी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे है। उन्होंने कहा इस मामले की विवेचना अब शहर कोतवाल की जगह सीओ सदर राजेश यादव के द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें