भगवान भरोसे बैंकों की सुरक्षा
ड्यूटी के दौरान सोते हैं सिपाही
क्रासर
- एजीबी कस्बा इंचौली में दिखी लापरवाही, सीओ बोले- होगी जांच
फोटो:-41
अमर उजाला ब्यूरो
दरियाबाद(बाराबंकी)। पुलिस की लापरवाह कार्यशैली के चलते बैंको की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सुरक्षा के नाम पर बैंकों पर सिपाहियों की तैनाती तो है किंतु वह ड्यूटी के बजाए आराम फरमाते नजर आते हैं। बुधवार को टिकैतनगर क्षेत्र के ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा कस्बा इचौली में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही शाखा के अंदर चैन की नींद सो रहे थे और बैंक के जिम्मेदार कर्मचारी भी अनजान थे।
जिले में इन दिनों बैंकलूट जैसीकई घटनाओं के बाद भी पुलिस की लापरवाह कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। बैंकों की सुरक्षा के लिए एक से दो सिपाही या होमगार्ड की ड्यूटी लगाने के एसपी के सख्त निर्देश हैं। किन्तु ड्यूटी पर जाने वाले सुरक्षाकर्मीयों की संवेदनशीलता को बयां करने के लिये टिकैतनगर क्षेत्र के एजीबी की शाखा कस्बा इचौली की एक फोटो ही काफी है। इस शाखा पर सिपाही अजय की ड्यूटी लगी थी किन्तु वह ड्यूटी के बजाए शाखा के अंदर पड़े बेंच पर सोते मिले। क्षेत्राधिकारी आरएसघाट उमा शंकर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच करेंगे।