धूप ने बढ़ाई मुश्किलें, 32.4 पर पहुंचा पारा
- सुबह से ही तल्ख रहा मौसम का मिजाज
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो- 17, 18, 19 पी
बाराबंकी। बारिश के बाद बीते तीन दिनों से धूप की तल्खी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही मौसम का मिजाज तल्ख रहा। दोपहर में तो तेज धूप के चलते कई लोग छाता से तो युवतियों ने मुंह ढक धूप से बचाव करते दिखे।
मंगलवार सुबह से ही निकली तेज धूप से लोग परेशान रहे वहीं दोपहर होते ही धूप ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। रात का मौसम कुछ सर्द और दिन की तेज धूप से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। तेज धूप के चलते पैदल राहगीरों का तो चलना मुहाल था। घरों से निकले राहगीर तो अगौंछा, स्टॉल व छाता लिए दिखाई दिए। दोपहर में स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चे सिर पर बैग रखकर धूप से बचने का प्रयास करते रहे। गर्मी के चलते बस स्टॉप व टेंपों स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे लोग छांव की तलाश करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।