सीएमओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन
फोटो- 16 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। मांगे न माने जाने से आहत राज्य कर्मचारी चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष सूर्य नरायण सिंह ने मांग की कि वार्डब्वाय वीरेन्द्र पाठक का तबादला निरस्त किया जाए और फर्जी हस्ताक्षर बनाने वाले डाक्टर और फार्मासिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। राजेश कुमार की मौत के बाद इनकी पत्नी अनीता का मृतक आश्रित के पद पर तैनाती दी जाए।