घर से स्कूल गई छात्रा लापता
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धौर (बाराबंकी)। घर से स्कूल के लिए पढ़ने गई छात्रा संदिग्ध दशा में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद छात्रा को पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप एक युवक पर लगाया है।
मामला कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली कक्षा छह की छात्रा रोजाना की तरह शनिवार को भी घर से पढ़ने के लिए एक निजी विद्यालय के लिए निकली थी। विद्यालय वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की। मगर उसका पता नहीं चला। जिसके बाद थाने पहुंचे छात्रा के पिता ने कमालापुर गांव निवासी राधेश्याम उर्फ ननकू पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आरोप लगाया है। इस बारे में थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।