फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार करेंगे राशन वितरण मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार करेंगे राशन वितरणकी जांच
विज्ञापन

अमर उजा ब्यूरो
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। कई माह से राशन न दिए जाने और कम राशन के साथ अधिक पैसे लिए जाने से नाराज कार्ड धारकों ने कोटे की दुकान पर एकत्र होकर प्रदर्शन शुरु किया था। लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई न होने पर एसडीएम ने पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रामनगर तहसील के बिझला गांव के कार्डधारक शांति, प्रेमा, रामादेवी, लज्जावती, माधुरी, भगरानी, किरन, शिवदेवी समेत लगभग 90 लोगों ने इस माह का राशन व पिछले कई माह के बकाया राशन न मिलने पर शनिवार को प्रदर्शन शुरु कर दिया था। शिकायत पर देर शाम पहुंचे पूर्ति निरीक्षक प्रभाष त्रिपाठी ने बयान दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर मामले को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय ने नायब तहसीलदार अश्वनी सिंह को पूरी मामले की जांच सौंपते हुए आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें