फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी समेत थाने से भाग निकला हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी समेत थाने से भाग निकला हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन

- कोठी थाने का मामला, चोरी के आरोप में पकड़ कर लाई थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। चोरी के मामले में पकड़ा गया एक हिस्ट्रीशीटर थाने से हथकड़ी समेत भाग निकला। हालांकि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
कोठी थाना क्षेत्र के सरायमीर गांव में बीते दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस ने लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा था। आरोपी के हथकड़ी लगाकर पुलिस ने उसे लॉकप में रखा था। सूत्रों की माने तो शनिवार की शाम आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही जिस पर थाने का एक होमगार्ड हथकड़ी समेत उसे ले जाने लगा। इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए बदमाश ने होमगार्ड को धक्का दिया और हथकड़ी समेत भाग निकला। पुलिस हिरासत से शातिर अपराधी के भागने के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आस पास के इलाके मेें पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई है लेकिन उसका पता नहीं लग सका है। सीओ हैदरगढ़ समर बहादुर का कहना है कोठी थाने लाया गया एक हिस्ट्रीशीटर को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया है। कहा किसी आरोपी के भागने जैसा कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा यदि कोई आरोपी कोठी थाने से भागने की बात है तो इस बारे में पता करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें