फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम पर केस दर्ज कराने को भाजपाइयों ने थाने पर दिया धरना

Sat, 16 Dec 2017 10:57 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
शुक्रवार को देर रात सफदरगंज थाने में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद व एसडीएम विवाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे के बाद एसडीएम व अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की देर रात सफदरगंज थाने पर धरना दे रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के चैला गांव में तालाब व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में सांसद प्रतिनिधि रमेश चंद्रा, राजेश वर्मा समेत 16 नामजद व 31 अज्ञात के खिलाफ एसडीएम अजय कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार, लेखपाल व सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने सफदरगंज थाने में अलग-अलग तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिसके बाद शुक्रवार को नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन कर डीएम का पुतला फूंका था व एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी थी। इसके बाद शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे सफदरगंज थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता राजाराम ने अपने समर्थकों के साथ थाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया व रिपोर्ट दर्ज कर एफआईआर कॉपी देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज करने से मना किया व सभी को समझाने का प्रयास शुरू किया तो रात करीब 3.30 बजे भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए व प्रदर्शन समाप्त किया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से दी गई तहरीर की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

भाजपा कार्यकर्ताओं को जिले के अधिकारी परेशान कर रहे हैं जिसके चलते वह प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं। अधिकारी खुद गलत काम कर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे।-प्रियंका सिंह रावत, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें