फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 करोड़ की लागत से फतेहपुर में बनेगा फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जनपद में फतेहपुर तहसील में नौ करोड़ की लागत से अग्निशमन केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से शासन से धन की मांग की गई है। आग लगने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शासन ने अग्निशमन विभाग की सुविधाएं बढ़ाने की कवायद शुरू की है। इसके लिए जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में फायर स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की करीब 35 लाख की आबादी में चार तहसीलों में ही अग्निशमन केंद्र हैं। इनमें हैदरगढ़ तहसील में सिर्फ भवन बना है, लेकिन यहां पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके अलावा रामनगर व फतेहपुर में भी अग्निशमन केंद्र नहीं बन सका है। गर्मी के मौसम मेें आग से होने वाली घटनाओं में काफी जनहानि भी होती है। ऐसे में आग से निपटने के लिए तैयारी शुरू की गई है। इसके तहत फतेहपुर तहसील में अग्निशमन केंद्र खोलने के लिए शासन से करीब नौ करोड़ रुपये की मांग की गई है। बताते चलें कि फतेहपुर व रामनगर इलाका तराई बेल्ट से जुड़ा है, जिससे यहां आग की ज्यादा घटनाएं होती हैं। वहीं फतेहपुर इलाके में ही कुुर्सी कस्बा है, जहां पर लखनऊ बार्डर पर कई बड़े उद्योग व कारखाने संचालित किए जा रहे हैं। इन सबको देखते हुए फतेहपुर में उच्च स्तर का अग्निशमन केेंद्र बनाने की तैयारी है। इसके अलावा रामनगर तहसील में भी फायर स्टेशन भवन बनाने की तैयारी की जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि फतेहपुर में फायर स्टेशन बनाने के लिए करीब नौ करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में फायर स्टेशन बनें, इसके लिए भी काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें