फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे छतीसगढ़ के सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को जीआईसी मैदान में किसान, नौजवान व स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. पीएल पुनिया तथा तनुज पुनिया ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ रैली स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि रैली की अध्यक्षता सांसद राज बब्बर करेंगे। रैली में मुख्य रूप से सांसद संजय सिंह, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, अजय सिंह, आराधना मिश्रा व ममता चौधरी समेत वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे। कांग्रेसियों का दावा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।

इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को तनुज पुनिया ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ जीआईसी मैदान पहुंच तैयारियों को जायजा लिया और आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी दिनों से तैयारियों में लगे थे। उन्होंने लोगों से भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें