फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 हजार बढ़े युवा मतदाता, जिले में हुए 22 लाख मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को हुए मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद इस बार के लोकसभा चुनाव में 22 लाख 16 हजार 172 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 48 हजार 934 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें 11 लाख पुरुष, 10 लाख महिला और 71 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


करीब तीन माह तक चले मतदाता सूूची पुनरीक्षण अभियान में जहां 68 हजार 427 लोगों ने मतदाता बनने को आवेदन किए, वहीं 19 हजार 493 फर्जी मतदाताओं के नाम सूची से काटे भी गए। हालांकि सूची में नाम शामिल कराने को अभी एक मौका और मिलेगा।

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तीन माह से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा था। गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया।
विज्ञापन


इस पूरे अभियान के दौरान छह विधानसभा क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों में कुल 68 हजार 427 नए मतदाताओं ने अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया था। इनमें से जांच के बाद 19 हजार 493 लोगों के नाम सूची से काटे भी गए।

इसके बाद अब जिले में मतदाताओं की संख्या 22 लाख 16 हजार 172 हो गई है। इनमें 48 हजार 934 नए मतदाता शामिल हैं जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव से पूर्व सूची में नाम शामिल करने के लिए आयोग के निर्देश पर एक मौका और मिल सकता है।

आयोग के निर्देश पर गुरुवार को शुद्ध मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर किया गया। इस दौरान बूथों पर भी सूची चस्पा की गई। सुबह ही जिला निर्वाचन कार्यालय पर आकर तहसीलों के कर्मचारियों ने मतदाता सूची लेकर इनका अंतिम प्रकाशन अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कराया।

वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में जिले में 21 लाख 67 हजार 238 मतदाता शामिल थे। पुनरीक्षण व जागरूकता कार्यक्रम के बाद इसमें खासा बढ़ोतरी हुई है। इस बार 22 लाख 16 हजार 172 वोटर मतदान करेंगे।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीधर यादव ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इस बार 22 लाख से अधिक वोटर मतदाता सूची में शामिल हैं। जो इसके बाद भी छूट गए हैं उन्हें अभी एक और मौका चुनाव से पहले मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें