बाराबंकी। जनेस्मा कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग में प्री-पीएचडी शोध केंद्र खोला गया। इसका उद्घाटन एक समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो.डीआर साहू ने किया। उन्होंने शोधार्थी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहाकि समस्या को देखना एवं उसका एहसास करना दोनो अलग-अलग बातें है।
जब समस्या का अनुभव नहीं करेंगे तब तक हमारा अनुसंधान मानव कल्याण उन्मुख नहीं होगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ.बीबी सिंह के अलावा प्राचार्य डॉ. आर एस यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. हेमेंत कुमार सिंह, डॉ. माधुरी वर्मा, डॉ.अनुपमा श्रीवास्तव, डॉ.अम्ब्ररीश शास्स्त्री, डॉ.विजय प्रताप मल्ल,डॉ.संतोष कुमार गौड, डॉ रीना सिंह, डॉ.विजय कुमार वर्मा, डॉ.छत्रसाल सिंह, डॉ.अजीज रजा, डॉ.पीजे पाण्डेय, डॉ.रचना व विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।