फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर व साले ने युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर व साले ने युवक को गोली मारी
विज्ञापन



बाराबंकी। देवा में बाइक से घर जा रहे एक युवक को उसके साले व ससुर ने साथियों के साथ पीछा करके गोली मार दी। घायल युवक बाइक से कोतवाली पहुंचा। जहां से पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। वहां से युवक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।


देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उतियामऊ मजरे सलेमपुर निवासी भोला सिंह (32) मंगलवार दोपहर सीतापुर के महमूदाबाद कस्बा निवासी एक रिश्तेदार के घर से लौट रहा था।
विज्ञापन



फतेहपुर में भोला का साला नवनीत व ससुर रामलाल मिल गए। उनसे कहासुनी होने पर भोला वहां से चल दिया। इस पर उसके साले व ससुर ने साथियों के साथ पीछा किया और सलारपुर के गोली मारकर भाग गए।


पीठ में गोली लगने से घायल भोला किसी तरह से बाइक से कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने भोला को सीएचसी देवा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


इंस्पेक्टर देवा नरेंद्र सिंह ने बताया कि, भोला के भाई दुर्जन सिंह की तहरीर पर उसके ससुर रामलाल व साले नवनीत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार भोला का विवाह वर्ष 2011 में फतेहपुर कोतवाली के ग्राम इज्जत पुर निवासी रामलाल की पुत्री देवी वर्मा से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में आपसी तनाव के चलते मतभेद हो गया था।


मामला कोर्ट में विचाराधीन है। भोला का आरोप है कि इसी खुन्नस के चलते उसके साले व ससुर ने उस पर जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें