फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासी खाना परोसने पर बंद कराया हाई-वे ग्रीन रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बासी खाना परोसने पर बंद कराया हाई-वे ग्रीन रेस्टोरेंट
विज्ञापन



बाराबंकी। हाई-वे के निकट संचालित एक रेस्टोरेंट पर मंगलवार को एफएडीए टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि रेस्टोरेंट में बासी खाद्य पदार्थ गर्म कर लोगों को परोसा जा रहा है।


इस पर टीम ने खाद्य सामग्री नष्ट कराने के साथ ही रेस्टोरेंट को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया। इसके साथ ही नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन



एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसडी तिवारी, आरके सिंह, अरविंद सिंह और पवन कुमार की टीम ने मंगलवार को असेनी मोड़ पर हाई-वे के किनारे संचालित हाई-वे ग्रीन रेस्टोरेंट पर छापा मारा।


जांच टीम रेस्टोरेंट के किचन में पहुंची तो वहां मक्खियां भिनभिना रही थीं। जिस ग्रेवी को गरम किया जा रहा था, उसमें बदबू आ रही थी। ग्राहकों को परोसने के लिए रखा चिकन भी बासी मिला, ये भी खाने योग्य नहीं था।


मगर किचन में इसे पकाने की तैयारी चल रही थी। टीम ने पाया कि जिस ग्रेवी से बदबू आ रही थी उसे गर्म कर केमिकल मिलाने के बाद परोसने की तैयारी थी। जिस पर दस किलो ग्रेवी और छह किलो चिकन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।


टीम ने अग्रिम आदेशों तक रेस्टारेंट बंद कराते हुए नोटिस जारी किया है। बताते चलें कि, इस रेस्टोरेंट मेें खाद्य पदार्थ बिक्री का लाइसेंस ब्रजभूषण सिंह निवासी विनीत खंड गोमती नगर लखनऊ के नाम है। मगर वह मौके पर मौजूद नहीं थे। रेस्टोरेंट में मिला मैनेजर इमरान जांच टीम को सहयोग नहीं कर रहा था।


एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि, हाई-वे के निकट संचालित हाई-वे ग्रीन रेस्टोरेंट पर मंगलवार को छापा मारा गया। बदबू उठती ग्रेवी का गर्म कर बासी चिकन मिलाने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन



जिस पर बासी खाद्य पदार्थों को नष्ट कराते हुए अग्रिम आदेशों तक रेस्टोरेंट बंद कराकर नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खाद्य पदार्थ का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें