बतख निगले रहे अजगर को ग्रामीणों ने पकड़ा
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। चांदा तालाब के पास ग्रामीणों ने अजगर को बतख निगलते देख उसे जाल लगाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को ले जाकर जंगल में छोड़वा दिया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़िया फार्म के बाहर शनिवार को चांदा तालाब पर एक अजगर बतख को निवाला बना रहा था। गांव के अनिल सुबह उसी रास्ते से खेत जा रहा था। पक्षी को फड़फड़ाते देख वह उसकी दौड़ा तो देखा कि उसे अजगर निगल रहा था।
शोर मचाकर उसके गांव वालों को बुला लिया। ग्रामीणों ने बांस से बाहर निकाला और जाल में डालकर उसे गांव ले गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने अजगर को न्यामतपुर जंगल में छोड़वा दिया।