फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बस बाल बाल बचे 36 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई बस, बाल-बाल बचे 36 यात्री
विज्ञापन

मसौली (बाराबंकी)। बीती रात गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर मसौली चौराहे के पास लखनऊ से बलरामपुर जा रही रोडवेज बस डिवाइडर तोड़ते हुए इंगल में जा फंसी। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे में बस सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

गुरुवार रात बलरामपुर डिपो की बस 36 यात्रियों को लेकर लखनऊ से बलरामपुर के लिए रवाना हुई थी। रात करीब एक बजे मसौली चौराहे के पास पहुंचते ही चालक दद्दन तिवारी को झपकी आने से बस लोहे के डिवाइडर से टकरा गई। स्पीड इतनी तेज थी कि करीब 100 मीटर डिवाइडर के खंभों को तोड़ते हुए बस कुछ दूर जाकर फंस गई।
विज्ञापन


हादसे में डिवाइडर व बस क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस सवार सभी यात्री, चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। चालक ने रात में ही एआरएम बलरामपुर को हादसे की जानकारी दे दी। बाराबंकी डिपो के एआरएम आरके वर्मा ने सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन


बलरामपुर डिपो के एआरएम हरिकेश मिश्रा ने बताया कि चालक दद्दन तिवारी ने हादसे की सूचना दी थी। बताया कि उसे झपकी आ जाने से ऐसा हुआ। बस में सवार सभी 36 यात्री सकुशल हैं। सभी को एआरएम बाराबंकी ने दूसरी बस से भेजवा दिया। मौके पर फोरमैन रामसनेही को बस की देखरेख के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें