फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक ने रचा इतिहास]एम्स की परीक्षा में मिल हासिल की 9 वीं रैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक ने रोशन किया जिले का नाम
विज्ञापन

एम्स की परीक्षा में हासिल की 9 वीं रैकिंग
हाईस्कूल में 10 सीजीपीए तो इंटर में हासिल किया था 96.4 प्रतिशत अंक
फोटो-40,41
बाराबंकी। जिला जेल अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट के बेटे अभिषेक वर्मा ने इतिहास रचते हुए एम्स की परीक्षा में देश में 9वीं रैंक हासिल की है। हालांकि सामान्य वर्ग में देश में अभिषेक की रैंक 72 वीं है। होनहार छात्र द्वारा जिले का नाम रोशन करने पर हर कोई उसकी सराहना कर रहा है। इस सफलता पर जेल कर्मियों व अधिकारियों ने उसे बधाई दिया है।
विज्ञापन

जिला कारागार के अस्पताल में फार्मासिस्ट पद पर तैनात दिनेश वर्मा के पुत्र अभिषेक वर्मा ने एमबीबीएस में दाखिले के लिए दी गई एम्स की परीक्षा में ओबीसी वर्ग में देश में 9वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जबकि सामान्य कैडर में पूरे देश में अभिषेक की रैंक 72वीं है। वर्तमान समय में जेल कॉलोनी में रह रहे मूल रूप से उन्नाव जिले के भगवंतनगर धनकौली निवासी फार्मासिस्ट दिनेश वर्मा का अभिषेक इकलौता बेटा है। अभिषेक ने बताया कि वह शुरू से ही डॉक्टर बनने की तमन्ना रखता था जिसके लिए उसने इस परीक्षा में भाग लिया है। रैंक के हिसाब से अभिषेक को पढ़ाई के लिए दिल्ली एम्स जैसा कॉलेज मिलने से परिवारीजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मां गृहणी नीलम वर्मा भी बेटे की सफलता से काफी गदगद हैं। अभिषेक ने बताया कि उनके आदर्श देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और वह नियमित 12 से 13 घंटे तक पढ़ाई करते हैं। पिता दिनेश ने बताया कि अभिषेक शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहा है। हाईस्कूल में जहां 10 सीजीपीए मिला था वहीं उसने लखनऊ के एक स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से इसी वर्ष इंटर की परीक्षा में भी 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। दसवीं पास करने के बाद अभिषेक ने लखनऊ स्थित एक इंस्टीट्यूट में पढ़ने के लिए परीक्षा दी थी जिसमें उसका सौ ऐसे बच्चों में 60वां स्थान आाया था जिन बच्चों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। जिसके बाद से अभिषेक यहीं से एमबीबीएस की कोचिंग कर रहा था। छात्र की इस कामयाबी पर जेल अधीक्षक आलोक सिंह, जेल पंकज सिंह, डिप्टी जेलर संतोष वर्मा, मोनिका राणा आदि ने उसे बधाई देते हुए उन्नति भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें