फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: व्यापारी के घर खिड़की तोड़कर 17 लाख की चोरी

Wed, 03 Jun 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बड़ागांव क्रॉसिंग के निकट गल्ला व्यापारी महेंद्र कुमार जैन के मकान से मंगलवार रात करीब ढाई लाख रुपये व 15 लाख के जेवरात चोर उठा ले गए। बुधवार भोर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। खास बात यह है कि यहां से मसौली थाना एक किमी की दूरी से भी कम है। मसौली निवासी गल्ला व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर स्थित बड़ागांव क्रॉसिंग के पास अपने मकान में परिवार सहित रहते हैं। मकान परिसर में ही उनका बाड़ा भी संचालित होता है। महेंद्र के अनुसार मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान के पीछे लगी खिड़की को लोहे की रॉड से तोड़कर घर में घुस गए।
विज्ञापन

चोर घर के एक कमरे में रखी दो अटैचियां उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार अटैचियों में करीब दो से ढाई लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने का हार, चार चूड़ियां, अंगूठियां, बाली, टॉप्स, मांग टीका, नथ, चेन तथा चांदी की पायल, बिछिया समेत अन्य कीमती जेवर रखे थे। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला।
एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता लगा कि मकान की निगरानी और रखवाली के लिए एक व्यक्ति प्रतिदिन वहां मौजूद रहता था। एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें