बाराबंकी। पुलिस महकमे में रविवार देर रात बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया। 17 इंस्पेक्टर और 22 उपनिरीक्षकों (दरोगा) के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। इस बदलाव में कई थानों की कमान बदली गई, वहीं नव स्थापित माती थाने पर भी नए प्रभारी की तैनाती की गई है। दो एसएचओ को हटाया गया है, जबकि दो को थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नव स्थापित माती थाने की कमान देवा के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी को दी गई है। मोहम्मदपुर खाला के कोतवाल आशुतोष मिश्रा को आईजीआरएस प्रभारी बनाया गया है। बदोसराय के एसएचओ अजीत कुमार विद्यार्थी को क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल में भेजा गया है। कोठी के एसएचओ अमित सिंह भदौरिया को मोहम्मदपुर खाला थाने का प्रभारी, हैदरगढ़ कोतवाल अभिमन्यु मल्ल को लोनीकटरा एसएचओ, सुबेहा के एसएचओ यशकांत सिंह को देवा कोतवाल बनाया गया है।
घुंघटेर के एसएचओ बेचू सिंह यादव को सुबेहा का एसएचओ, रामनगर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय को हैदरगढ़ कोतवाल, देवा थाने के अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह को कोठी का एसएचओ बनाया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण प्रताप सिंह को रामनगर कोतवाल, लोनीकटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य को घुंघटेर थानाध्यक्ष, रामनगर की सुढि़यामऊ चौकी प्रभारी राम अवतार राम को बदोसराय थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में लापरवाही के आरोप में हटाए गए रामसनेहीघाट के कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ल को पुलिस लाइन से शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। मसौली के अतिरिक्त निरीक्षक सनत कुमार मिश्रा को शहर कोतवाली, सम्मन सेल से रामकृपाल सिंह को सीसीटीएनएस प्रभारी व पुलिस लाइन से राजेश कुमार त्रिपाठी को सम्मन सेल प्रभारी बनाया गया है।
बदोसराय के अतिरिक्त निरीक्षक जयप्रकाश यादव बदाेसराय से सतरिख, इंस्पेक्टर रोहित शुक्ला को जहांगीराबाद से अतिरिक्त निरीक्षक देवा, निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच से मसौली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया है। कोठी थाने के दरोगा अशोक कुमार व सुबेहा की सराय गोपी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
गजेंद्र विक्रम सिंह को पुलिस लाइन से सुढि़यामऊ चौकी प्रभारी, महादेवा चौकी से अभिनंदन पांडेय को सफदरगंज थाने, रामनगर कोतवाली से रजनीश कुमार पांडेय को महादेवा चौकी प्रभारी, फतेहपुर की इसरौली चौकी से अनिल कुमार सिंह को शहर कोतवाली, घुंघटेर की सेंदर चौकी से वीरेंद्र कुमार को इसरौली चौकी, निष्कर्ष को बड्डपुर से सराय गोपी चौकी, शंकर लाल को लाइन से सेंदर चौकी भेजा गया है।
आवास विकास चौकी से ललित कुमार को रामनगर भेजा गया है। पुलिस लाइन से मनीष चतुर्वेदी को आवास विकास चौकी प्रभारी बृजेश चंद्र यादव को सुबेहा, शैलेंद्र सिंह को हैदरगढ़, राघवेंद्र सिंह को बड्डूपुर, महेंद्र सरोज को असंद्रा, अजय कुमार सिंह को रामनगर से कुर्सी, संजय कुमार सिंह को टिकैतनगर से देवा, उदय शंकर को हैदरगढ़ से पुलिस लाइन, सुभाष चंद्र यादव को शहर कोतवाली से रामनगर, आलोक कुमार को पुलिस लाइन से फतेहपुर भेजा गया हैं।