बाराबंकी। मौसम का मिजाज अब लोगों को सताने लगा है। सुबह-शाम की ठंड के बाद दोपहर में चिलचिलाती धूप से होने वाली गर्मी लोगों के लिए परेशानी बन गई है। बृहस्पतिवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।
ऐसे में सुबह जहां लोगों को गुलाबी सर्द का एहसास हुआ वहीं दोपहर में तेज हवा के बाद गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। हालांकि शाम होते ही मौसम में फिर एक बार बदलाव दिखा।