फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म हॉउस की रखवाली कर रहे युवक का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्गी फॉर्म हाउस की रखवाली कर रहे युवक का शव बुधवार को फार्म हाउस के अंदर रस्सी पर लटकता हुआ मिला। फार्म मालिक की सूचना पर पहुंचे भाई ने शव उतार कर उसकी ससुराल दरियाबाद पहुंचा दिया। जानकारी होने पर गांव पहुंची दरियाबाद पुलिस ने टिकैत नगर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र टिकैतनगर के ग्राम नागापुर निवासी युवक मुकेश (35) अपनी ससुराल थाना क्षेत्र दरियाबाद के ग्राम मदारपुर रह कर थाना टिकैतनगर के ग्राम उदईमऊ स्थित सलाउद्दीन के मुर्गी फॉर्म हाउस पर रखवाली का काम करता था। बुधवार की सुबह मुकेश का शव फार्म के अंदर फंदे पर लटकता हुआ देख उसके साथी भुलई ने फार्म मालिक को जानकारी दी।

फार्म मालिक ने सूचना मृतक के भाई नागापुर निवासी रंगीलाल को भेजी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई व अन्य लोगों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव उसकी ससुराल मदारपुर पहुंचा दिया। घटना के संबंध में जानकारी दरियाबाद पुलिस को हुई तो कोतवाल शशिकांत यादव दलबल के साथ मदारपुर पहुंचे और जांच के बाद टिकैतनगर पुलिस को बताया।
विज्ञापन


इसके बाद टिकैत नगर थाने के बारिनबाग चौकी प्रभारी संजीव कुमार मदारपुर पहुंचे। टिकैतनगर पुलिस के पहुंचने के बाद मृतक के भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी जिसपर टिकैतनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। टिकैतनगर के एसएसआई बीबी सिंह का कहना है कि युवक ने फांसी लगाई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें