खेत में निकली बंदूक की
नाल व जंक लगीं तलवारें
क्रासर
- सतरिख थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव का मामला
फोटो-70,71
अमर उजाला ब्यूरो
सतरिख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में एक किसान के खेत में टीले की खुदाई के दौरान निकली पांच बंदूक की नाल व दो जंक लगी तलवार देख हड़कंप मच गया। दूर-दूर से लोग इसको देखने के लिए आने लगे।
सतरिख थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर चौकी अंतर्गत शेखपुर गांव के किसान सालिकराम यादव मंगलवार को अपने खेत में टीले की खुदाई कर रहे थे। उसी दौरान मिट्टी के नीचे दबी जंग लगी पांच बंदूक की नाल व दो जंक लगी बड़ी बड़ी तलवारों को देखकर किसान हैरान रह गया। इसके बाद इसकी सूचना किसान ने पुलिस को दिया। पुलिस ने इनको पहले ग्राम प्रधान रामकुमार वर्मा के यहां रखवा दिया। बाद में अपने पास रख लिया यह खबर क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई और दूर दूर से लोग इसको देखने के लिए आने लगे वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस जगह पर पहले कोई गांव बसा था। यदि पुरातत्व विभाग इसकी खुदाई करवाये तो इसमें कुछ और चीजें मिलने की संभावना है। प्रभारी थानाध्यक्ष धनीराम वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।