फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबिस उंगलियों वाले छात्र की सुरक्षा के लिए गंभीर हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबिस अंगुलियों वाले
विज्ञापन

छात्र की सुरक्षा बढ़ाई
- रामनगर थाना क्षेत्र के गुर्री गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। चौबीस उंगलियों वाले कक्षा नौ के छात्र की बलि देने की आशंका को लेकर भी पुलिस उसकी सुरक्षा के प्रति गंभीर है। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने छात्र को पूरी सुरक्षा देने का दावा किया है। एसपी का कहना है पुलिस छात्र के घर के आस पास नजर रख रही है और उसके साथ जिन लोगों ने ऐसी हरकत करने का प्रयास किया है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताते चले कि रामनगर थाना क्षेत्र के गुर्री गांव के निवासी खुन्नीलाल का बेटा शिवनंदन(14) एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। शिवनंदन ने पुलिस को बताया थाकि मेरे चौबीस अंगुलियां हैं जिसके चलते पहले भी कुछ लोगों ने मेरी बलि देने की कोशिश की थी। वही लोग दोबारा मेरी बलि देने की कोशिश कर रहे हैं। इस डर से वह स्कूल नहीं जा पा रहा है। पीड़ित लड़के शिवनंदन ने बताया कि उनके रिश्तेदार भागीरथ और हंसराज समेत कुछ लोग उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और एक बाग में उसकी बलि देने का प्रयास किया, ये बताते हुए कि बलि से खजाना मिलेगा। जबकि इन्हीं आरोपियों ने करीब दो साल पहले इसी बच्चे की बलि देने का प्रयास किया था जिसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था। अब पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू करने की बात कही है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि उनके द्वारा छात्र से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली गई है। एएसपी ने कहा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए छात्र की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें