फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी ने दी स्थानांतरण करा लेने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मी बोला-नहीं करूंगा
विज्ञापन

काम, करा दो मेरा ट्रांसफर
क्रासर
- बच्चों संग टीचर ने खुद की, तहसील दिवस में की शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
फोटो- 50 पी
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। भियामऊ स्थित इंग्लिश प्राथमिक विद्यालय में साफ सफाई को कहने पर गांव के सफाईकर्मी ने इंचार्ज अध्यापक को अपना स्थानांतरण करा लेने की सलाह दे डाली। खुद से साफ सफाई करने को विवश अध्यापक व बच्चों ने तहसील दिवस पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

भियामऊ प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज अध्यापिका शिवानी सिंह की प्रतिभा व परिश्रम से बच्चों को कान्वेंट स्तर की शिक्षा देने का प्रयास कर रही है। लेकिन ब्लॉक का एक मात्र इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। मंगलवार को दो दिन के अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर चारों तरफ गंदगी व घास उगी थी। बच्चों के बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर गांव में मौजूद सफाईकर्मी तेज बहादुर से साफ सफाई के लिए कहा गया तो उन्होंने इंचार्ज अध्यापिका से अपना स्थानांतरण किसी अन्य स्कूल में करा लेने की सलाह देकर सफाई करने से इंकार कर दिया। दिन में एक बजे अवकाश होने पर शिवानी सिंह विद्यालय के बच्चे सोनी, अनन्या, नैन्सी, कृष्णा, गोपाल, लक्ष्मी, बबीता आदि के साथ तहसील दिवस में पहुंची और एसडीएम से लिखित शिकायत की है। एसडीएम एसपी सिंह ने खंड विकास अधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें