फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी उपचुनाव में 71.25 प्रतिशत हुआ मतदान, 2

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी उपचुनाव में 71 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन



बाराबंकी। प्रधान व बीडीसी सदस्य पद पर शनिवार को हुए उपचुनाव में 71.25 प्रतिशत वोट पड़े। बारिश के बावजूद पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं।


निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने को लेकर पुलिस, पीएसी समेत अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया था।


मतदान के बाद मतपेटियों को स्थानीय ब्लॉक के कमरों में सुुरक्षा व्यवस्था के बीच सीलबंद कराया गया है। मंगलवार को मतगणना होगी।


जिले के सात ब्लॉक क्षेत्रों में प्रधान पद के आठ, बीडीसी सदस्य के दो व पंचायत सदस्य के तीन पदों पर शनिवार को उपचुनाव कराया गया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला।


इस दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। कुुल 19 हजार 688 मतदाताओं में से 14 हजार 28 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपचुुनाव में कुल 71.25 प्रतिशत वोट डाले गए।
विज्ञापन



उपचुनाव में अवशेरगढ़, बनीकोडर, टेरा दौलतपुर, शाहपुर, अमराई, गोंडा, रसूलपुर व रहिमाबाद में प्रधान पद के लिए वोट डाले गए जबकि जबरीखुर्द व अहमदपुर में बीडीसी सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। वहीं, अलुवामऊ में सदस्य की तीन सीटों पर वोट डाले गए।


अपने प्रधान व बीडीसी सदस्य चुनने के लिए मतदाताओं में इस कदर उत्साह दिखा कि वो बूंदाबांदी के बीच छाता लेकर पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए पहुंचे। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।


नौनिहालों को गोद में लेकर लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई जगह तो वोट डालने के लिए बुजुर्ग मतदाताओं को बाइक पर बैठाकर बूथ तक ले जाया गया।
विज्ञापन



शनिवार को शांतिपूर्ण मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय ब्लॉक के कमरों में रखवाकर उन्हें एसडीएम के समक्ष सील कराया गया। 28 अगस्त को मतों की गिनती से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें