फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों को यंत्रों पर सब्सिडी और मिट्टी की होगी फ्री जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
यंत्रों पर सब्सिडी और मिट्टी की होगी मुफ्त जांच
विज्ञापन

- गन्ना किसानों को अत्याधुनिक खेती के लिए किया जा रहा प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। गन्ना किसानों की आय दो गुनी करने के लिए विभाग ने योजनाओं की शुरुआत कर दी है। अब कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 50 प्रतिशत छूट और गन्ना बुआई की किट भी दी जाएगी। गन्ना किसानों को अत्याधुनिक वैज्ञानिक आधार पर खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस दिशा में गन्ना किसानों को अत्याधुनिक कृषियंत्रों से लैस किया जा रहा है। जिसमें ट्रेचओपनर, रेजर, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो, नैपसैक, स्प्रेयर उपकरण से किसानों को गन्ना की खेती करना सुगम हो जाएगा। किसानों पर इन यंत्रों की खरीदने का बोझ न पड़े इसके लिए 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। गन्ना की सिंचाई के लिए ड्रीप पर 90 प्रतिशत का अनुदान मुहैया कराया जाएगा। साथ ही गन्ना किसानों को छिड़काव करने के लिए विभाग से दवाएं मुफ्त दिलाई जाएंगी। गन्ना की पेड़ी प्रबंधन के लिए विभाग इफको के माध्यम से यूरिया और एनपीके का छिड़काव की मुफ्त सुविधा दी जा रही है। गन्ना किसानों को खेती में लागत में कमी के लिए सभी प्रयास शुरू दिए गए हैं जिससे किसानों को अच्छी आय और लाभ मिल सके।
विज्ञापन


किराए पर भी मिलेंगे यंत्र
जिले के सभी आठ समितियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जो गन्ना किसानों को किराए पर यंत्रों को उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए समितियां बजट तैयार कर यंत्रों की खरीद करेंगी। किसानों को सरकारी मूल्य पर यंत्र प्रयोग के लिए मिल जाएंगे।

नई प्रजाति की मिलेगी किट
गन्ना विभाग अर्ली गन्ना की नई प्रजाति की किट मुफ्त में किसानों को दी जाएगी। यह गन्ना सिर्फ किसानों को बीज बनाने के लिए दिया जाएगा। किट वितरण में चीनी मिलें भी सहयोग करेंगी। जिससे गन्ना का क्षेत्रफल बढ़ाया जा सके। अस्वीकृत गन्ने की बोआई पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बार 12 हजार हेक्टेअर में गन्ने का दायरा बढ़ाये जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ चीनी मिल किसानों के खेत की मिट्टी जांचेगी
जिला गन्ना अधिकारी हेमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गन्ना चीनी मिल हैदरगढ़ किसानों के खेत की मिट्टी की जांच मुफ्त करेगी। इसके लिए हैदरगढ़ चीनी मिल ने 1800 नमूने लिए गए हैं। इनकी जांच कर उसमें कम तत्वों के बारे में किसानों को बताया जाएगा। जिसकी पूर्ति करने के लिए गन्ना विभाग सहयोग करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें