फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि रागा के गीतों व प्रताप फौजदार की कॉमेडी पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गायिका राशि रागा के गीतों का सुरूर सिर चढ़ बोला, खूब थिरके दर्शक
विज्ञापन

देवा (बाराबंकी)। देवा के सांस्कृतिक पांडाल में मंगलवार की शाम रियल्टी शो गायिका राशि रागा, इमरान खान और हास्य कलाकार प्रताप फौजदार के नाम रही। लाफ्टर चैंपियन प्रताप फौजदार ने नोटबंदी, जीएसटी से लेकर भ्रष्टाचार और पुलिस प्रशासन पर चुटीले हास्य व्यंग्य सुनाकर लोगों को लोटपोट कर दिया। इमरान खान ने गीतों की जो समां बांधी वह पूरे कार्यक्रम में लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की देरशाम सांस्कृतिक पांडाल का राशि रागा ने मंच संभाला तो लगातार एक घंटे तक बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों को झूमा दिया। खचाखच भरे पांडाल में राशि रागा के गीतों की प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। कमली कमली..., चिकनी चमेली.., अलबेला सजन आया रे.., सटर डे सटर डे.. गाकर लोगों का दिल जीत लिया। इंडियन आइडल फेम सिंगर इमरान खान ने एक के बाद एक गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। मौला मेरे मौला.., पर्दा है पर्दा, पर्दा के पीछे..., तुमसे मिलकर दिल का हाल क्या कहें..., बिजुरिया ओ बिजुरिया.. प्रस्तुत कर कार्यक्रम को बुलंदी पर पहुंचा दिया। लाफ्टर चैंपियन प्रताप फौजदार ने कॉमेडी से लोगों को खूब गुदगुदाया। नोटबंदी, जीएसटी, राजनीति पर कमेंट कर श्रोताओं को खूब हंसाया। जितनी देर वह मंच पर रहे उतने समय सभी हंसते और ताली बजाते रहे। प्रताप फौजदार ने कोई कसर बाकी नहीं रखी और हर अंदाज पर श्रोताओें की तालियां बटोरी। जो रब है वही राम है का संदेश देने वाली धरती पर एक साथ मंच पर हास्य, गीत, सुपरहिट गानाें की त्रिवेणी की रसधारा ऐसी बही कि देवा महोत्सव का सांस्कृतिक पांडाल वाह-वाह और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने किया। इस मौके पर डीएम अखिलेश तिवारी, एडीएम अनिल कुमार सिंह, एसपी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक उपेंद्र रावत, हरगोबिंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें