फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 16 बीज की दुकानों की जांच, पांच को नोटिस

Sat, 23 May 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। उच्च गुणवत्ता वाले बीज निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में 16 बीज बिक्री केंद्रों पर शुक्रवार को अभियान चलाकर जांच की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुल 61 बीजों के नमूने जांच को लिए गए। नियमों की अनदेखी करने वाले पांच बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ने हैदरगढ़ तहसील में नौ बीज की दुकानों का निरीक्षण कर 51 सैंपल लिए। इस दौरान दिशा इंटरप्राइजेज, मौर्या बीज भण्डार और अवध कृषि सेवा केन्द्र जौंधी के बिक्री रजिस्टर अधूरे पाए जाने पर उन्हें नोटिस दी गई। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक देशराज ने नवाबगंज और फतेहपुर तहसील के सात बीज बिक्री केंद्रों से 10 नमूने लिए।
यहां भारत एग्रो एजेंसी टिकैतगंज और आलोक ट्रेडिंग कम्पनी खेवली के दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उनको भी नोटिस जारी की गई।जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर सामान्य, संकर धान और मूंग के मिनीकिट उपलब्ध हैं। किसान खरीफ सीजन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराकर आसानी से बीज प्राप्त कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें