रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। दो सौ ग्राम मारफीन के साथ रामसनेहीघाट पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार के आदेश पर रामसनेहीघाट कोतवाली के प्रभारी रणजीत सिंह गश्त पर निकले । इस दौरान कोटवा सड़क कस्बे से राजमार्ग के किनारे वाहन के इंतजार में खड़े दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखकर रुके और उनकी तलाशी ली। इनके पास से पुलिस को सौ-सौ ग्राम मारफीन मिली।
पकड़े गए तस्करों में राहुल निवासी हरनी पासी टोला थाना चिनहट लखनऊ व अयोध्या जिले के रानी भठ्ठी निवासी ननकऊ के पास मारफीन बरामद हुई। इसकी अंर्तराष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया यह मारफीन किससे लेकर कहां जा रहे थे। इसकी पड़ताल की जा रही है।