फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभावार लगेंगे पेंशन आवेदन के कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न पेंशन योजनाओं में छूटे पात्रों को जोड़ने और उन्हें लाभान्वित करने के लिए अब विधान सभावार पेंशन आवेदन कैंप लगाए जाएंगे। कर्मचारी कैंप में मौजूद रहकर पात्रों से आवेदन के साथ सभी कागजी कार्रवाई पूर्ण कराकर पेंशन की सूची से जोड़ेंगे। शासन से मिले इस निर्देश के बाद विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बताते चले कि सरकार के द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं में महिला कल्याण द्वारा विधवा, समाज कल्याण द्वारा वृद्वा और दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को प्रतिमाह के दर से तीमाही पेंशन की किश्त दी जाती है। जिले में इन तीनों विभागों से 80 से 85 हजार लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि दी जा रही है। लेकिन इसके बाद भी कई पात्र पेंशन से वंचित है।


इनका नाम पात्रता सूची में नहीं है। इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए शासन ने विधान सभावार पेंशन आवेदन शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम उदयभानु त्रिपाठी ने बताया कि नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया है। पेंशन का लाभ सभी पात्रों को मिले, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें