टेंपो पलटा, व्यापारी की मौत
बाराबंकी। हाईवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में उस पर सवार फैजाबाद के सब्जी व्यापारी की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में फैजाबाद हाईवे पर पीएसी गेट के समीप शनिवार की सुबह पीएसी का वाहन अचानक आने के चलते एक टेंपो डिवाइडर से टकरा कर पलट गया।
हादसे में टेंपो सवार सब्जी व्यापारी सगीर(30) निवासी कस्बा मवई जनपद फैजाबाद की मौत हो गई। जबकि यहां के ही निवासी टेंपो चालक रवाज को गंभीर चोट पहुंची है जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।