फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवा महोत्सव ...........

विज्ञापन
विज्ञापन
धरती सुनहरी, अंबर नीला, हर मौसम रंगीला, ऐसा देश है मेरा...
विज्ञापन

महादेवा (बाराबंकी)। महादेवा महोत्सव में शुक्रवार शाम अवधी व भोजपुरी के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी व अवधी गीत गाकर ऐसा समां बांधा की लोग झूम उठे।
महादेवा महोत्सव में शुक्रवार शाम सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में जमुना प्रसाद कनौजिया ने कई भोजपुरी गीत गाए। बरखा ने धरती सुनहरी, अंबर नीला, हर मौसम रंगीला, ऐसा देश है मेरा... गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान नाटक ‘जागो-जगाओ, भारत को स्वच्छ बनाओ’ प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही टीकाकरण व कुपोषण आदि के बारे में जानकारी दी गई। छोटेलाल यादव ने आल्हा गायन के जरिये सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायक अजीत पांडेय व वंदना मिश्रा ने भोजपुरी व हिंदी फिल्मी गीतों से समां बांध दिया। उन्होंने ‘रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे...’, ‘दिल दिया है जान भी देंगे...’, ‘होली खेले रघुवीरा अवध में...’ गाया तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। फिल्मी गीत ‘ मेरे रश्के कमर...’ गाकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। एक के बाद एक भोजपुरी गीतों से लोगों का भरपूर मनोरंजन हुआ। इस मौके पर विधायक शरद अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, एसडीएम रामनारायण यादव, अतुल सिंह, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें