सियार ने महिला समेत छह पर किया हमला
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम करंद में गुरुवार की शाम गांव के ही चांद बाबू (6), कासिम (8) व सईद (10) बकरी चराकर घर लौट रहे थे तभी गांव के बाहर बाग से अचानक एक पागल सियार आया और बच्चों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी डंडा लेकर बाग की ओर दौड़ पड़े। भीड़ देख सियार भागते हुए गांव के दूसरे छोर पर पहुंच गया। वहां पर गांव ही रुपचंद (60) व वृद्घा श्यामकली (65) नित्यकर्म के लिए खेत जा रहे थे कि सियार ने दोनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को परिवारीजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इलाज के बाद घायल घर चले गए।