लखनऊ में मतदान को लेकर बंद रहेंगी सीमा से सटी आबकारी दुुुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश तिवारी ने कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और कई अहम बिंदुओं को लेकर दिशा निर्देेश दिए।
जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश तिवारी ने बताया गया कि आगामी 26 नवंबर को लखनऊ में नगरीय निकाय का मतदान व 01 दिसंबर को मतगणना होनी है। इसलिए जिले की लखनऊ सीमा व उसकी परिधि में आने वाली आबकारी दुकानों को मतदान एवं मतगणना के दिन लोक शान्ति बनाये रखने एवं निष्पक्ष चुनाव के उद्देश्य से निर्वाचन सीमा से 08 किमी परिधि में आने वाली जिले की समस्त देशी शराब, विदेश मदिरा, बीयर भांग, ताड़ी, मॉडल शाप, बार की दुकानें बंद रहेगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया गया तीसरे चरण में जिले के 367 बूथों पर 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 28 नवम्बर को रवानगी स्थल से पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर रवाना होंगी। उन्होंने उपजिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर पर्याप्त मात्रा में तहसील के स्टॉफ की मेजवार ड्यूटी लगाते हुए उन्हें कार्य आवंटित कर दिये जायें तथा मतदान समाप्ति के पश्चात भी मतदान पार्टियों से सामग्री प्राप्त करने एवं अन्य समस्त कार्यो हेतु कर्मचारी की ड्यटी लगाई जाए। इस अवसर पर निर्वाचन से जुड़े कई जिम्मेदार अधिकारियों समेत सभी एसडीएम मौजूद रहे।