फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...

विज्ञापन
विज्ञापन
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...
विज्ञापन

बाराबंकी। नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार सुबह मां की स्तुति व आरती के स्वर गूंज उठे। घर-घर हवन पूजन के बीच शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर भक्तों ने पूजन के साथ व्रत का शुभारंभ किया। वहीं मंदिर पहुंचे भक्तों ने घंटा घड़ियाल की गूंज के साथ जयकारे लगाए। बारिश के बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं पड़ा और मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

शहर के देवी मंदिरों मुड़कटी माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, नवदुर्गा माता मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, पूर्वी देवी माता मंदिर, बड़ी देवी माता मंदिर, फूलमती माता मंदिर, छोटी काली माता मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। सुबह व शाम की आरती आरती के समय अधिक भीड़ रही। बारिश के बावजूद भक्त मंदिर पहुंचे और माता के जयकारे लगाए व घंटा घडिय़ाल की गूंज के बीच देवी की आराधना कर मंगल कामना की। वहीं मंदिरों बज रहे चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.., अंबे है तू जगदंबे है तू जय देवी खप्परवाली ... आदि भक्तिगीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें