फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ब्लॉकों मेें 292 टेबलों पर होगी मतगणना

Fri, 30 Oct 2015 11:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चारों चरणों के मतदान के बाद जिला प्रशासन ने अब मतगणना को लेकर कमर कस ली है। जिले के 15 ब्लॉकों में रविवार को 292 टेबल पर मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए एक सुपरवाइजर समेत पांच कर्मियों को मतगणना में लगाया गया है। ये कर्मचारी सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक मतगणना कराएंगे।  इसके बाद दूसरे कर्मचारियों को सुबह आठ बजे तक मतगणना करानी होगी।
विज्ञापन



रामनगर मेंा यूनियन इंटर कॉलेज में 18 टेबलों पर 9 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को लगाया गया है। जीआईसी सूरतगंज में 22 टेबलों पर 11 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को फतेहपुर नेशनल इंटर कॉलेज में 24 टेबलों पर 12 सहायक निर्वाचन अधिकारी निंदूरा में अशोक विद्या मंदिर टिकैतगंज में 22 टेबलों पर 11 अधिकारियों को मसौली में रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में 18 टेबलों पर 9 अधिकारियों को, बंकी राजकीय इंटर कॉलेज में 18 टेबलों पर 9 अधिकारियों को, जीजीआईसी इस्माईलपुर देवा में 20 टेबलों पर 10 अधिकारियों को, हरख में जनपद इंटर कॉलेज हरख में 18 टेबलों पर 9 अधिकारियों को, बनीकोडर में पटेल पंचायती इंटर कॉलेज में 18 टेबलों पर 9 अधिकारियों को, दरियाबाद में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में 24 टेबलों पर 12 अधिकारियों, पूरेडलई में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज में 14 टेबलों पर 7 अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें