फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस्केटबॉल खेलने को लेकर भिड़े छात्र, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बास्केटबॉल खेलने के दौरान भिड़े छात्र, तीन घायल
विज्ञापन

बाराबंकी। बास्केटबॉल खेलने के दौरान रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के दो छात्र गुटों में मंगलवार रात जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुट को समझाकर शांत कराया। इस घटना में तीन छात्रों को चोट आई है। आठ छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गदिया स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात छात्रों के बीच बास्केटबॉल खेलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान छात्रों के दो गुट भिड़ गए। उनके बीच मारपीट में तीन छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने के साथ कई छात्रों को हिरासत में लिया लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। मारपीट में घायल हुए छात्र मिलन अवस्थी, हसन व सना बिल अंसारी का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। चौकी प्रभारी जनेंद्र सिंह ने बताया कि बास्केटबॉल खेलने को विवाद हुआ था। इस घटना में दोनों पक्ष से आठ छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें