नए मतदाता एवं पार्टी सदस्यों को जोड़ने पर मंथन
बाराबंकी। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को आयोजित हुई पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में नए मतदाता एवं पार्टी सदस्यों को जोड़ने पर मंथन हुआ।
पिछड़ा और किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बृज बहादुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिले में पिछड़े वर्ग के पांच हजार से अधिक सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है। कहा कि मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर तक संपर्क करके मोबाइल एप्प के जरिए सदस्यता अभियान में जुटें। उन्होंने पिछड़े वर्ग के न्यूनतम पांच हजार नए मतदाता बनाने का भी आह्वान किया। रामखेलावन लोधी ने प्रदेश प्रभारी को सदस्यता अभियान में तेजी लाने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि अवध क्षेत्र में पिछड़े वर्ग के सर्वाधिक सदस्य बनाने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। बैठक का संचालन महामंत्री संदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, महामंत्री हर्षित वर्मा, सरिता सिंह व राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।