फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति की फाइल संग ले गए जांच को आए जेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की नियुक्ति की
विज्ञापन

फाइल संग ले गए जेडी
क्रासर
मामला सुर्खियों में आने के बाद डीआईओएस दफ्तर हड़कंप
अमर उजाला इंपैक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर के अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में चार शिक्षकों की अनियमित नियुक्तियों के अनुमोदन व भुगतान पर रोक के बाद डीआईओएस द्वारा वेतन का भुगतान करने की जांच शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद गुरुवार को मामले की जांच करने ज्वाइंट डॉयरेक्टर फैजाबाद डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। जहां पर डीआईओएस से मामले की जानकारी करने के बाद शिक्षकों की नियुक्ति की फाइल लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में तीन प्रवक्ता व एक सहायक अध्यापक के रिटायरमेंट से पहले विज्ञापन निकालकर प्रबंध समिति ने नियुक्ति कर दी। इसे तत्कालीन डीआईओएस रामशरण सिंह ने रद्द कर दिया था। मगर, उनके तबादले के बाद प्रबंध समिति ने जेडी फैजाबाद से नियुक्तियों पर अनुमोदन करा लिया। उसके बाद भी डीआईओएस नंदलाल वेतन का भुगतान नहीं किया। मौजूदा डीआईओएस राजकुमार ने अफसरों का आदेशों दर किनार कर जून 2018 का वेतन भुगतान कर जुलाई माह में फर्जी नियुक्तियों को क्लीनचिट दे दी। इसका संज्ञान लेकर डिप्टी सीएम ने मामले की जांच जेडी फैजाबाद ओम प्रकाश द्विवेदी को दी। इस संबंध में डीआईओएस राजकुमार से बात की गई तो उन्होने बताया कि मामले की जांच करने के लिए जेडी आए थे। वह नियुक्तियों से जुड़ी फाइल व उनकी आख्या लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें